डीजीपी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड से करवाया अवगत, जाने क्या है पूरी खबर

डीजीपी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड से करवाया अवगत जाने क्या है पूरी खबर

मध्यप्रदेश/भोपाल:
मध्यप्रदेश में आज सुबह लॉ एंड आर्डर की बैठक में डीजीपी ने मुख्यमंत्री को अंतर्राज्यीय साईबर फ्राड गिरोह के भांडाफोड से अवगत कराया, उन्होने बताया कि पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड के नेटवर्क से जुडे 8 मुख्य अपराधियों को बालाघाट (एमपी), रांची (जेएव).सरायकेला (जेएच), देवगढ़ (जेएव) और चितूर (एपी) से गिरफ्तार किया। ये गिरोह ओटीपी धोखाधड़ी, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, ई. फॉमर्स धोखाधड़ी, फर्जी आईडी, फर्जी मोबाइल नंबर, फर्जी पते, कालाबाजारी, कर चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आदतन चोरी के माल के लेनदेन में शामिल विभिन्न चरणों को चला रहे थे।

बता दे की देशभर में 20 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ। नेटवर्क मे शामिल 700 से अधिक संदेही विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं।

गिरोह हो पकड़ने हेतु अति. पुलिस महानिदेशक, उप महानिरीक्षक बालाघाट, पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देशन में 07 टीमो का गठन किया गया। साथ ही नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए अन्य एजेंसियों जैसे आयकर विभाग और ईडी से संपर्क किया जा रहा है।

बालाघाट पुलिस द्वारा अप क्र. 400 2021 धारा 413, 419, 420, 467, 468 भादवि 66 बी. 66 डी आई.टी.एक्ट का अपराध दर्ज कर अपराध में शामिल अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है|

Exit mobile version