गुना:- डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 26 वी बटालियन में थे पदस्थ,

गुना:- डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।

26 वी बटालियन में थे पदस्थ,

आखिर क्यों उठाया उन्होंने यह आत्मघाती कदम इसकी जाँच शुरू

गुना– 60 वर्षीय डिप्टी कमांडेंट ने खुद की पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली । 26 वी बटालियन में पदस्थ विजय सोनी का शव आज सुबह घर के बाहर कुर्सी पर मिला।  प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है।  हालांकि पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुच कर सभी बिंदुआ पर जांच कर रहे है कि आखिर यह कदम उन्होंने क्यों उठाया इसकी जांच पड़ताल की जारही है मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुच गई जो जांच पड़ताल में जुट गई है।  आपको बता दे कि विजय सोनी गुना में सरकारी आवास में अकेले रहते थे, और उनका 18 महीनों बाद रिटायरमेंट होना था आज उन्होंने पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली वह 26 वी बटालियन में पदस्थ थे विजय सोनी का शव आज सुबह घर के बाहर कुर्सी पर मिला सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुच है प्रारंभिक जांच में आत्म हत्या की बात सामने आई है हालांकि यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच पड़ताल शुरू होगई है।

Exit mobile version