दिल्ली : स्वाति मालीवाल का कंगना पर पलट वार, कहा खुद क्या हो यह जान लो ! दलजीत भी नही रहे कंगना को लताडने में पीछे !! जाने क्या है जुबानी जंग की वजह !!!

दिल्ली : स्वाति मालीवाल का कंगना पर पलट वार, कहा खुद क्या हो यह जान लो ! दलजीत भी नही रहे कंगना को लताडने में पीछे !! यह है जुबानी जंग की वजह !!!
दिल्ली/ राजकमल पांडे। 
किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को पंजाबी सिंगर और अभिनेता दलजीत दोसांझ ने ऐसा धोया कि कंगना की बोलती बंद हो गयी। दोनों के बीच चली ट्विटर जंग में कंगना ने भाषाई मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं वहीं दलजीत ने उन्हें पंजाबियत का पाठ पढ़ाया। ऐसा लगता है कि अभिनेत्री कंगना रनौत मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। उनकी ट्विटर टाइमलाइन पर जो भाषा और उलूल.जुलूल बातें नजर आ रही हैं उसे देखकर ऐसा कहना गलत नहीं होगा। तो वही स्वाति मालीवाल ने लिखा कि “खुद बंदूक़धारी Y security में चलती हो और खुद को शेरनी समझती हो हिम्मत है तो एक दिन खेत में काम करके देखो. एक दिन आम लड़की की तरह बिना सुरक्षा के घूमो. एक दिन गरीब मज़दूर की तरह दिन भर बोझा ढोने के बाद घर का काम करके दिखाओ। खुद क्या हो जो दादी की उम्र की महिला को बिकाऊ बताती हो चंद फ़िल्में करके दिन भर ट्विटर पर गंदगी फैलाके खुद को बब्बर शेरनी और झाँसी की रानी समझने वाली. इस देश की असली शेरनी इस देश की मेहनतकश महिलाएँ हैं जो किसानी कर देश का पेट भरती हैं. सीमाओं पर देश की रक्षा करती हैं। Y security लेके हवाबाज़ी करने से कुछ नहीं होता!''
कंगना रनौत ने हाल ही में किसान आंदोलन में हिस्सा ले रही एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादी बताते हुए उनका मजाक उड़ाया। कंगना ने एक ट्वीट में गलत जानकारी देते हुए पंजाब की बुजुर्ग महिला को के बारे में कहा कि ष्यह वही दादी है जिसे टाइम पत्रिका ने सौ प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है और जो सिर्फ 100 रुपए में उपलब्ध हो जाती है। पाकिस्तानी मीडिया ने भारत के लिए मुद्दा हाईजैक कर लिया है।
हालांकि कंगना ने इस ट्वीट को डिलीट कर दियाए लेकिन इस ट्वीट को जिसने भी देखा उसे गुस्सा आया। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दलजीत दोसांझ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि जरा तो ध्यान रखो कि क्या बोल रही हो। दलजीत ने अपने जवाब में पंजाब की महिंदर कौर जी का वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने पंजाबी में लिखाए आदरणीय महिंदर कौर जी सबूत के साथ सुन लो कंगना किसी बंदे को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिएण् कुछ भी बोलती रहती होण्
बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके जवाब में कंगना ने भाषाई मर्यादा की हदें पार कर दीं। उन्होंने लिखा करण जौहर के पालतू जो दादी शाहीन बाद में अपनी नागरिकता के लिए प्रोटेस्ट करती हुई दिखी। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने बंद करो ये सब
इस बातचीत में करण जौहर का नाम घसीटे जाने और पालतू बोले जाने से दलजीत दोसांझ ने कंगना को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने फिर पंजाबी में लिखा ''तूने जितने लोगों के साथ फिल्में की है क्या तू उन सबकी पालतू है. फिर तो लिस्ट लंबी हो जाएगी ये बॉलीवुड वाले नहीं पंजाब वाले हैं. इनसे बचके रहना झूठ बोलकर लोगों को भड़काना और उनकी भावनाओं से खेलना तो आप अच्छे से जानती हो.''


 

Exit mobile version