दिल्ली : शोभा यात्रा में हुई पत्थरबाजी, CM केजरीवाल ने की दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा के बीच दो गुटों जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान हनुमान जयंती शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छुटपुट आगजनी की बात सामने आई है।

जबकि, इस पथराव में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि पथराव  के दौरान जिन पुलिसकर्मियों को चोट आई है, उनकी पहचान की जा रही है।

जबकि, घटनास्थल पर मौजूद स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक ने कहा की, इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है और उपद्रवियों की तलाश में करीब 10 टीमों को लगाया गया है।

इधर, इस पूरे मामलें पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा की। उन्होंने सभी लोगों से अपील- एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें। अरविंद केजरीवाल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version