CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित समेत कई नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में 

नई दिल्ली / खाईद जौहर – आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नागिरकता संशोधन कानून का विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं। दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई हैं। इसी बीच दिल्ली के लाल किले के पास प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता उमर खालिद और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। 

इसके अलावा संदीप दीक्षित को दिल्ली के मंडी हाउस से गिरफ्तार किया गया। वहीं, सीपीआई नेता सीताराम येचुरी को भी हिरासत में लिया गया हैं। 

इसके साथ ही बेंगलुरू में जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। तहसीन पूनावाला को भी हिरासत में लिया गया हैं। 

Exit mobile version