
नई दिल्ली – शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। सीएम पद संभालने के बाद उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से ये पहली मुलाकात थी। इस मुलाकात में उद्धव ठाकरे ने CAA, NRC और NPR को लेकर खास चर्चा की। मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे मीडिया से रूबरू हुए, और विस्तार से इस मुलाकात के बारे में बताया।
उद्धव ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिलने आया था। मैंने इससे पहले फोन पर बात की थी। मैंने उनसे महाराष्ट्र की आवश्यकता और जरूरतों पर बातचीत की। राजनीति को दूर रखते हुए मैंने केंद्र सरकार से सहयोग मांगा हैं। उन्होंने मुझे सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया हैं।
उद्धव ठाकरे ने बताया की CAA, NRC और NPR को लेकर भी हमारे बीच बातचीत हुई हैं। उन्होंने कहा कि NRC पूरे देश में लागू नहीं किया जाएगा। जहां तक NPR (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) की बात है वो जनगणना के लिए हैं। मुझे बताया गया है कि किसी की नागरिकता नहीं ली जाएगी। उद्धव ठाकरे ने आगे बताया कि एक माहौल बना दिया गया है कि मुसलमान खतरे में हैं। जो कि नहीं हैं। NPR से किसी को कोई खतरा नहीं हैं। अगर हमें कभी भी कोई खतरा नजर आया तो हमलोग फिर से बात करेंगे।
सीएए का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि CAA को लेकर किसी को डरने की जरूरत नहीं हैं। जो लोग CAA के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं, उन्हें समझने की जरूरत हैं।
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जीएसटी की राशि को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीएसटी की राशि राज्यों को जिस गति से मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही हैं।