महंगाई के मोर्चे पर एक और बड़ा झटका, अब PNG-CNG के बढ़े दाम, नई दर आज से लागू 

नई दिल्ली : देश में महंगाई ने एक बार फिर ज़ोर पकड़ लिया है। पेट्रोल-डीज़ल, गैस के बाद अब CNG-PNG गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। मालूम हो कि मंगलवार और बुधवार को पेट्रोल-डीज़ल में 80 से 85 पैसे तक का इज़ाफ़ा किया गया। जबकि मंगलवार को ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ था।

वहीं, अब इनसबके बीच दिल्ली-NCR में CNG-PNG गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। घरेलू PNG के दाम एक रुपए प्रति किलो, जबकि CNG के दाम 50 पैसे प्रति किलो बढ़ाए गए हैं। बढ़ी कीमतों के बाद PNG 37.61 रुपए और CNG 35.86 रुपए किलो पर पहुंच गई है। नई कीमतें आज से ही लागू होंगी।

बता दे कि रूस-यूक्रेन जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर दबाव बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल 20 रुपए प्रति तक महंगे हो सकते हैं।

हलांकि, एक्सपर्ट्स पहले ही कह चुके थे कि उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लग सकता है। विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं। क्योंकि आमतौर देखा गया है कि तेल कंपनियां चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाती हैं। यानी, 10 मार्च को चुनाव खत्म होने के बाद कीमत में बढ़ोतरी तय मानी जा रही थी। जो अब सही साबित हो रहीं है। 

Exit mobile version