जल्द बजेगा दिल्ली चुनाव का बिगुल,आज से डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत करेगी आम आदमी पार्टी

जल्द बजेगा दिल्ली चुनाव का बिगुल,आज से डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत करेगी आम आदमी पार्टी

दिल्ली में चुनाव के तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी जिसे देखते हुए सारी राजनीतिक पार्टियां एक्शन में आ गई है वही दिल्ली के मावलंकर हॉल में सीएम अरविंद केजरीवाल टाउनहॉल मीटिंग के दौरान लोगों से बातचीत करेंगे. वो लोगों के सवालों का जवाब देंगे और अपनी सरकार की पांच की उपलब्धियों को साझा करेंगे. डोर टू डोर कैंपेन के जरिए आम आदमी पार्टी 35 लाख घरों तक अपना रिपोर्ट कार्ड पहुंचाने का काम करेगी. इसी अभियान के तहत आज मालवंकर ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक टाउनहॉल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा. इस टाउनहॉल मीटिंग को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेता संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल लोगों से बातचीत करेंगे, सवाल लेंगे और अपनी सरकार की पांच साल की 10 बड़ी उपलब्धियां बताते हुए रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करेंगे.

इसी तरह की सात टाउनहॉल मीटिंग आयोजित की जाएगी. 27 दिसंबर, 30 दिसंबर, 3 जनवरी, 4 जनवरी, 5 जनवरी और 7 जनवरी को यह टाउनहॉल मीटिंग होंगी. डोर टू डोर कैंपेन के जरिए पार्टी 35 लाख घरों में अपना रिपोर्ट कार्ड पहुंचाएगी. आम आदमी पार्टी के नेता, विधायक और वालिंटियर ये रिपोर्ट कार्ड लेकर घर घर तक जाएंगे.

 

Exit mobile version