
वोटिंग और नतीजों की खलबली के बीच पार्टी नेताओं को याद आए बजरंग बली
दिल्ली विधान विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण मे है जहां सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। अब इंतजार है कि सत्ता का सुख किस पार्टी को मिलेगा और कौन खाली हांथ रह जाएगा।
कल है मतदान
दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होने है जिसके लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं कल आगामी विधानसभा के लिए दिल्ली की जनता अपना 5 वर्ष का भविष्य का फैसला करेगी।
नतीजों का ऐलान
चुनाव के नतीजों का ऐलान 11 फरवरी को होगा जहां यह पता चलेगा कि आगामी दिल्ली का सिरमौर किसके सिर सजेगा।
भक्तिमय हुए नेता
चुनाव के मतदान से एक दिन पहले 7 फरवरी को सभी पार्टियों के नेता भगवान की भक्ति से चुनाव की तकदीर को तय करना चाहते हैं सभी ने यही मनोकामना की होगी कि उनकी पार्टी को विजय प्राप्त हो।
- इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कैनाट प्लेस स्थित हुनमान मंदिर में पहुंचे जहां उन्होने पूजा अर्चना की।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी कालका जी के मंदिर में जाकर मत्था टेका और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।