राजधानी दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा, जानिए कितनी हुई कोरोना मरीजों की संख्या

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. 

 दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 2000 पार हो गई है. बीते 24 घंटे के अंदर 110 केस आए हैं। 

 देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. आईसीएमआर के रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना मरीजो की संख्या 16000 बार हो चुकी है। 

 लोगों से लगातार अपील किया जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें. 

 स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन और ड्रग्स टेस्ट के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. 

 साथ ही साथ आपको यह भी जानकारी दे दें की 20 अप्रैल के बाद भी हॉटस्पॉट एरिया में छूट नहीं दी जाएगी

Exit mobile version