सभी खबरें

रक्षा मंत्री को तुरंत "चीन और पाकिस्तान" पर करनी चाहिए सर्जिकल स्ट्राइक – संजय राउत

महाराष्ट्र – तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने के विरोध में किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज़ होता जा रहा हैं। सरकार जहां कृषि कानूनों को वापस ना लेने पर अड़ी है तो किसान कृषि कानून को रद्द किए जाने की मांग पर अडिग हैं। वहीं, इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने एक बड़ा दावा करते हुए इस किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ बताया। 

जिसपर शिवसेना सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने ज़ोरदार पलटवार किया। संजय राउत ने कहा, “यदि एक मंत्री के पास इस बात की जानकारी है कि किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान है तो, रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और तीनों सेना प्रमुखों को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। 

दरअसल, बुधवार को केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने इस किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ बताया। उन्होंने कहा, ''जो आंदोलन चल रहा है, वह किसानों का नहीं है. इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों को बताया जा रहा है कि नए कानूनों के कारण उन्हें नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस देश में मुसलमानों को पहले भड़काया गया। (उन्हें) क्या कहा गया? एनआरसी आ रहा है, सीएए आ रहा है और छह माह में मुसलमानों को इस देश को छोड़ना होगा। क्या एक भी मुस्लिम ने देश छोड़ा?” उन्होंने कहा,'''' वे प्रयास सफल नहीं हुए और अब किसानों को बताया जा रहा है कि उन्हें नुकसान सहना पड़ेगा। यह दूसरे देशों की साजिश हैं। 

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के इस बयान पर शिवसेना सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने पलटवार किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button