कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, CM और PM ने जताया दुःख

राजस्थान/जयपुर – कोरोना काल (Corona) के दौरान देश व प्रदेश से आम आदमी सहित नेताओं (Leader's) अधिकारियों (Officers) के दुःखद निधन की खबरें सामने आ रहीं हैं। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के दौरान अब तक कई नेता (Leader's), मंत्री (Minister's), विधयाक (MLAs), अधिकारी (Officer) अपनी जान गंवा चुके हैं। 

इसी बीच वरिष्ठ राजस्थान से कांग्रेस खेमे के लिए दुःखद खबर सामने आ रहीं है जहां कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता व राजस्थान में गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री भंवरलाल मेघवाल (bhanwarlal meghwal) का सोमवार की शाम निधन हो गया हैं। 

बताया जा रहा है कि वह कई बीमारियों से जूझ रहे थे। 

कांग्रेस नेता भंवरलाल मेघवाल की तबियत 13 अप्रैल को खराब हुई थी। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। शुरूआत में उन्हें जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात में सुधार न होने पर 13 मई को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां वह आइसीयू में भर्ती थे। जहां सोमवार शाम को उनका निधन हो गया। 

भंवरलाल मेघवाल (bhanwarlal meghwal) के निधन पर पीएम मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम दिग्गजों ने दुःख जताया। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘राजस्थान के कैबिनेट मंत्री, मास्टर भंवरलाल मेघवाल जी के निधन से दुखी हूं. वह एक अनुभवी नेता थे, जो राजस्थान की सेवा करने के बारे में भावुक थे. दुख की इस घड़ी में, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।

वहीं, कांग्रेस पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुःख जताते हुए श्रंद्धाजलि अर्पित की हैं। वहीं, स्थानीय क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ उठी हैं। 

Exit mobile version