लापरवाही की हद पार :- टंकी में कुत्ता गिरकर मरा, हजारों घर तक होती है पानी की सप्लाई

लापरवाही की हद पार :- टंकी में कुत्ता गिरकर मरा, हजारों घर तक होती है पानी की सप्लाई

 ग्वालियर:– ग्वालियर में लापरवाही की हद सामने आई है. शहर के वार्ड 36 में टावर वाली गली की टंकी में कुत्ता गिर कर मर गया. पर यहां से पानी सप्लाई होता रहा. बता दें कि इस टंकी से हजारों घरों तक पानी की सप्लाई की जाती है. जब 5 दिन से पानी की सप्लाई में बाधा आने लगी तो क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की जिसके बाद टंकी की जांच की गई और फिर देखा गया कि टंकी में कुत्ते का कंकाल है.
 यह 3000000 लीटर क्षमता वाली सत्यनारायण की टंकी से वार्ड दो और 36 से 20,000 से ज्यादा घरों तक सप्लाई होती है. लोगों ने बताया कि टंकी का ढक्कन टूटा है और संभवत कुत्ता टूटे हुए ढक्कन से टंकी में जा गिरा होगा. पाइप में फस जाने की वजह से पानी की सप्लाई रुकी. जिसकी वजह से लोगों ने शिकायत की. पानी में अभी भी बदबू आ रही है इस बारे में सब इंजीनियर योगेश खोट ने कहा कि जैसे ही शिकायत है उसी दिन चेक कर रहे हैं पूरी पाइप को चेक करने के बाद पानी की सप्लाई चालू करा दी गई है.

Exit mobile version