भोपाल में खून से लथपत मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

 

भोपाल: 
भोपाल के पिपलानी इलाके में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घर से करीब 100 मीटर दूर मैदान में बने एक चबूतरे में युवक का खून से लथपथ शव मिला। आरोपी का अभी पता नही चल सका है। बताया गया कि युवक रात 11 बजे घर से पान मसाला लेने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से करीब 100 मीटर दूर मैदान में बने एक चबूतरे में उसका शव मिला। 

पिपलानी टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि 40 क्वार्टर पिपलानी निवासी सोहन गुप्ता (27) हलवाई का काम करता था। सोमवार रात वह करीब 11 बजे घर से पान मसाला लेने के लिए निकला। करीब आधा घंटे तक घर नहीं आया। ऐसे में उसका छोटा भाई धर्मेंद्र उसे ढूढ़ने के लिए निकला। आसपास के लोगों से पूछा लेकिन सोहन के बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। घर से करीब 100 मीटर दूर मैदान में उसे तलाशने पहुंचा। जहां, सोहन चबूतरे में खून से लतपथ पड़ा मिला। धर्मेंद्र ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोहन के सिर पर पत्थर से हमला किया गया है। युवक की चार माह पहले ही शादी हुई थी। फिलहाल, आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस को अभी तक कोई लीड नही मिली। है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता नहीं चल सका है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने भी किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version