सभी खबरें

दमोह : पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि स्टेशन पर व्यवस्थाएं बहुत अच्छी ,पर कुछ कमी हैं जिन्हें पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

 दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट : –  पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दमोह स्टेशन पर व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं कुछ कमी हो सकती हैं जिन्हें पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सिंह ने कहा कि अभी अनलॉक की प्रक्रिया पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। कोरोना महामारी का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसलिए ट्रेनों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। लेकिन जैसे जैसे व्यवस्थाएं सुधरती जा रही हैं। महामारी में कमी आएगी वैसे वैसे गाड़ियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। एक प्रश्न के जवाब में कहा कि केवल रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कर सकता। हम केवल रेलवे का हिस्सा बनाते हैं। बाजू के हिस्सों के लिए राज्य राशि देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से भी बात चल रही है। शीघ्र ही राज्य का अंश भी मिलने की उम्मीद है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि दक्षिण भारत के लिए दमोह से ट्रेन सेवा का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन यदि इस तरह का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा। ड्रोन कैमरा से रेलवे परिसर में नजर रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह रेलवे के लिए नवाचार है। प्रयोग अच्छा है। इससे हमें चोरी इत्यादि की रोकथाम तथा सभी जगह निगरानी रखने में सुविधा होगी। यदि यह सफल होता है तो इसे सभी जगह लागू किया जाएगा। महाप्रबंधक  सिंह आज विशेष ट्रेन से दमोह पहुंचे। उनके साथ डीआरएम  विश्वास , आईजी  कंचन चरण, आरपीएफ एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित कई अन्य अधिकारी भी आए थे। सर्वप्रथम उन्होंने स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंची तिरंगे को सलामी दी। जबलपुर से आई टीम ने बैंड की धुन पर राष्ट्रगान बजाया। साथ ही  सिंह ने रेलवे परिसर में निगरानी रखने के लिए लगाए गए ड्रोन कैमरे से पूरे स्टेशन को देखा।
 फीता काटा, पुरस्कार दिया  : –
अपनी 1 घंटे की निरीक्षण के द्वारा जीएम ने अधिकारी विश्राम गृह, बाल उद्यान तथा आरपीएफ के नवनिर्मित बैरक का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही सभी कक्षाओं का मायना कर जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे अधिकारी उद्यान का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं रखरखाव पर खुशी जाहिर करते हुए उद्यान में पदस्थ 3 महिला कर्मचारियों सुनीता बाई शराबी तथा सुमत रानी को ₹5000 की राशि देकर पुरस्कृत किया।
 डॉग स्कॉड ने दिखाए करतब : –
जबलपुर मंडल से विशेष प्रशिक्षित 4 कुत्तों की टीम ने अपने करतब दिखाए। टीम के लीडर सुल्तान तथा आजाद ने पुष्प गुच्छ की बाल्टी अधिकारियों को भेंट की। इसके बाद बड्डी तथा मार्शल एवं दोनों कप्तानों ने सूटकेस की सुरक्षा, आग के गोले में से कूदना, सूटकेस में छुपा सामान खोजने तथा की सुरक्षा आदि के करतब दिखाकर वाहवाही लूटी।
 ड्रोन रखेगा नज़र
महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान दमोह को एक विशेष ड्रोन कैमरे की सौगात मिली। स्टेशन पर हाई क्वालिटी ड्रोन कैमरा लगाया गया है जो 200 मीटर की ऊंचाई पर जाकर स्टेशन की निगरानी करेगा इस ड्रोन की विशेष बात यह है कि प्रति सेकंड में वह 8 मीटर की ऊंचाई सराउंडिंग एरिया कवर करेगा।                                                                                                                                                               

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button