सभी खबरें

दमोह  : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर हमला ,समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर हमला
,समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला
दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट : – 
जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के ऊपर आज  समुदाय विशेष के लोगों ने एक राय होकर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मामले को बाइक एक्सीडेंट को लेकर हुई घटना बता रही है। 
   जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौरसिया आज  जब शोभा नगर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर से लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी से एक अन्य बाइक सवार युवक पीछे से टकरा गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर लाठी, रॉड एवं अन्य हथियार से संजय चौरसिया पर हमला कर दिया। जिससे  चौरसिया के सिर पर चोट लगी एवं वह मूर्छित होकर वहीं गिर गए। वही आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया तथा  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली टीआई घटनास्थल पर पहुंच गए तथा करीब आधा दर्जन लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।  जबकि घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए एवं शीघ्र कार्यवाही की मांग पुलिस प्रशासन से की। घटना के संबंध में घायल  चौरसिया ने बताया कि फरीद एवं फन्नान नाम के दो युवकों के साथ करीब 20- 25 लोगों ने मिलकर हमला किया है। उनका कहना है कि वह अक्सर विंध्यवासिनी मंदिर स्थित दीवाले पर दर्शन करने के लिए जाते रहते हैं।  इस संबंध में कोतवाली टीआई एचआर पांडे का कहना है कि यह मामला किसी भी तरह से सांप्रदायिक नहीं है। मात्र बाइक एक्सीडेंट को लेकर पूरी घटना हुई है । हमने तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां गौरतलब है कि 12 दिन पूर्व ही समुदाय विशेष के लोगों ने चमड़ा फैक्ट्री के पास अजय मुड़ा नामक युवक की सामूहिक रूप से हत्या कर दी थी जिसका मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और मारपीट की घटना हो गई। अजय मुड़ा की घटना के मामले को लेकर ही विभिन्न हिंदू संगठनों ने 11 जनवरी को दमोह बंद का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button