दमोह : हटा में रुपयों से भरा थैला दिन दहाड़े किया पार , घटना सीसीटीवी में हुई कैद

हटा में रुपयों से भरा थैला दिन दहाड़े किया पार ,
घटना सीसीटीवी में कैद
दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट : – जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की गाड़ी से रुपयों से भरा थैला एक अज्ञात शख्स ने पार कर दिया। मामला सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।
हटा के गौरी शंकर चौराहा निवासी पवन राय का पुत्र सुरजीत राय आज दोपहर सेंट्रल बैंक रुपए निकालने गया था। वहां से उसने 2 लाख 35 हज़ार रुपए निकालने के बाद उसने थैला में रखे तथा अपनी बाइक में थैला टांग लिया। वहां अन्य गाड़ियां रखी होने के कारण वह अपनी गाड़ी निकालने के लिए दूसरी गाड़ियों को अलग करने लगा इसी बीच एक युवक ने थैला निकाला और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जिसमें सफेद शर्ट पहने 20 -25 वर्ष का एक युवक थैला लेकर दौड़ लगाता हुआ दिखा। हटा पुलिस का कहना है कि आरोपी की पतासाजी की जा रही है। उसे पकड़ने के लिए विभिन्न टीमें तैनात की गई हैं। दिन दहाड़े हुई इस घटना से यह साफ हो गया है कि लोगों को पुलिस का भी खौफ नहीं है।




