दहिया लाये चांदी,देश में बटी मिठाई

● खेल के महाकुंभ में कुश्ती को मिला मेडल 

● Tokyo Olympic में गोल्ड की आशा टूटी

● कुश्ती में रवि दहिया से थी आश। 

135 करोड़ की जनता गोल्ड के लिए रवि दहिया से आस लगाए हुए थे लेकिन वह आशा टूट गयी।
कुश्ती मैच में रवि दहिया को और पूरे देश को चांदी से ही संतोष करना पड़ा. आज टोक्यो ओलंपिक में रवी दहिया ने सिल्वर मेडल जीता। वे रूसी पहलवान से हार गए.

57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में रवि दो बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के जावुर युगुऐव से हार गए। रवि हरियाणा के खिलाड़ी हैं उनकी जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि उनके गांव में इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं PM मोदी ने भी इस जीत पर दहिया को फोन पर बधाई दी।

Exit mobile version