डबरा : भितरवार थाने में पदस्थ एचसीएम बृजेंद्र सिंह का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, CCTV में कैद हुई थी घटना

मध्यप्रदेश/डबरा : मध्यप्रदेश के डबरा जिले के मित भितरवार थाने के एचसीएम रूम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि भितरवार थाने में पदस्थ एचसीएम बृजेंद्र सिंह रुपए ले रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह वीडियो किसी और ने नहीं बनाया बल्कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना दर्ज हो गई और किसी पुलिस कर्मी द्वारा ही यह वायरल भी कर दी गई।

वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि एक महिला पुरुष बैठे हैं। जिनसे दो पुलिसकर्मी चर्चा करते हैं बाद में थाने में पदस्थ एचसीएम बृजेंद्र सिंह उनसे रुपए लेकर सीधे अपनी जेब में रख लेता हैं। वीडियो देखकर स्पष्ट लगता है कि उन्हें छोड़ने के एवज में रिश्वत के रुपए लिए गए हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद अब देखना यह है, ज़िला एसपी अमित सांघी इस मामले में क्या कार्रवाही करते है?

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा रिश्वत लेना आम बात है और उसके वीडियो वायरल हो जाना उससे भी ज्यादा आम है, पर जो ये वीडियो वायरल हुआ है, उससे स्पष्ट है कि “घर का भेदी लंका ढाए “ ….. सबसे बड़ी बात यह वीडियो कहीं और से नहीं थाने में लगे CCTV कैमरे से लिया गया है और अब वह वायरल हो रहा हैं। 

Exit mobile version