सभी खबरें

हैवानियत की हद पार, मानसिक बीमार महिला को बनाया हवस का शिकार

  • मानसिक रूप से बीमार थी, आरोपी काफी साल से बनाता रहा हैवानियत का शिकार
  • पीड़ित महिला का पति दिव्यांग है और आरोपी द्वारा धमकाया जाता था

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:-मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक हैवानियत की हद पार करने वाली घटना सामने आई है जब एक युवक अपनी हवस को उतारने के लिए मानसिक बीमार महिला को अपना शिकार बना लिया. दरअसल, मानसिक रूप से बीमार महिला को उसके ही गांव का एक वहशी लम्बे समय से हवस का शिकार बना रहा था। रविवार को महिला के दिव्यांग पति ने आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह धमकाते हुए भाग निकला। दिव्यांग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार रात प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी ने महिला के दिव्यांग पति को धमकाया
बरगी थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि 35 वर्षीय महिला कुछ साल पहले लकवा से पीडि़त हो गई थी। उसका इलाज कराया गया, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार हो गई। लम्बे समय से वह न बोल पाती है और न कुछ समझती है। महिला का पति दिव्यांग है। वह रोजाना मजदूरी करने जाता है। घर लौटकर पति-पत्नी साथ में खाना बनाते और खाते थे। रविवार को रोजाना की तरह पति काम पर चला गया। लेकिन, शाम को वह समय से पहले घर पहुंच गया। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला था। अंदर गांव का ही कालीराम बर्मन उसकी पत्नी से दुराचार कर रहा था। उसने कालीराम को पकडऩे का प्रयास किया, तो वह उसे धमकाता हुआ भाग निकला। गिरफ्तारी के बाद कालीराम ने पुलिस के सामने कबूला कि वह लम्बे समय से ऐसा कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button