
- मृत गाय को घसीटने का वीडियो वायरल होने पर निलंबित हुए दो कर्मचारी
- मामला अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस तरह मृत गाय को कहां ले जाया जा रहा है
मध्यप्रदेश/प्रियंक केशरवानी :- मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में मृत गायों को अमानवीय तरीके से नगर पंचायत की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटकर ले जाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है. मामले में 2 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. गायों के साथ इस तरीका का रवैया से लोगों के काफी आक्रोश दिखाया है और वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना के खिलाफ कार्यवाई की गई।
मृत गाय को ट्रेक्टर से बांध कर घसीटा गया
आगर मालवा के बड़ौद में मृत गाय को ट्रॉली से बांधकर घसीटकर ले जाने वाला वीडियो बड़ौद से डग की ओर जाने वाले मार्ग का है. वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद बड़ौद नगर परिषद के सीएमओ इकरार अहमद ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल लापरवाह कर्मचारी ट्रैक्टर ड्राइवर इकबाल और कर्मचारी राजू को निलंबित कर दिया है. हालांकि अभी यह तथ्य सामने नहीं आया है कि कर्मचारी गाय के शव को इस तरह क्यों ले जा रहे थे?