.jpeg)
40 दिन बाद देश को कोरोना से थोड़ी राहत, 50 हज़ार से कम आए नए मामले
नई दिल्ली:– देश में कोरोना की तीसरी लहर में आज 40 दिन बाद 50000 से कम मामले सामने आए. देश में कोरोनावायरस के संक्रमित लोगों की संख्या कुल बढ़कर ₹4करोड़ 26लाख 31हज़ार 421 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार देश में संक्रमण के 44877 नए मामले आए तथा 684 मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 508665 हो चुकी है. इससे पहले देश में 4 जनवरी को संक्रमण के 37379 नए मामले सामने आए थे भारत में लगातार सातवें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम रही है.
मध्यप्रदेश में भीकोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है.रविवार को प्रदेश के 2 जिलों में कोरोना संक्रमण के कोई केस नहीं मिले, खंडवा और बुरहानपुर में एक भी के सामने नहीं आए जबकि भिंड में एक नया मरीज मिला.इंदौर में 155 नए मरीज मिले जबकि ग्वालियर में 20 और जबलपुर में 51 संक्रमित मिले,भोपाल में 372 संक्रमित रविवार को मिले.