पहली बारिश से पहले ही 2 फिट धंसी 12 लाख की सड़क

पहली बारिश से पहले ही 2 फिट धंसी 12 लाख की सड़क

भोपाल : राजधानी के दानिशकुंज कोलार में सिद्धांता अस्पताल के सामने बनी सड़क 2 फीट धंस गई। ये तब हुआ जब उस सड़क से एक डंपर गुजरा, यह सड़क 7 महीने पहले 12 लाख की लागत से बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि जिस जगह सड़क धसी है वहां सड़क के नीचे कोई बेस या मलबा नहीं है ऐसे में पूरे सड़क निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों की माने तो ठेकेदार किसी बड़े अफसर का रिश्तेदार है। इस कारण नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधि कोई भी साफ-साफ जानकारी नहीं दे रहे।। सूत्रों की माने तो ठेकेदार किसी बड़े अफसर का रिश्तेदार है। इस कारण नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधि कोई भी साफ-साफ जानकारी नहीं दे रहे।

रहवासियों का यह कहना है कि ठेकेदार ने बहुत घटिया निर्माण किया है और नगर निगम प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि रसूखदार ठेकेदार को बचाने की कोशिश में नजर आ रहे हैं। इस सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड 82 में बहुत घटिया सड़क निर्माण हुआ है जो जनता के साथ धोखा हैं, लाखों रुपए की सड़क कुछ महीने भी नहीं चल पा रही है वे इसके 

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की सड़कों की तुलना अमेरिका की सड़कों से करते हैं तो वही उन्ही की राजधानी की सड़के 7 महीने भी नही टिक पा रही। जिसकी वजह से कई सड़क हादसे राजधानी में लगातार देखने को मिल रहे हैं। 

 

Exit mobile version