Coronavirus Third Wave : ICMR ने जारी की नई Guidelines, दिए ये दिशा निर्देश 

नई दिल्ली : देशभर में कोरोना की रफ़्तार तेज़ी से बढ़ी है, अब देश में लाखों में मामलें सामने आ रहे हैं। सरकार लगातार इन हालातों पर नज़र बनाई हुई है, देश के प्रधानमंत्री मोदी भी अपने अला अधिकारीयों के साथ इसकी समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। वैक्सीनेशन के साथ साथ बूस्टर डोज़ पर ज़ोर दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ राज्यों ने अपने अपने हिसाब से पाबंदियां भी लगानी शुरू कर दी है। जबकि, देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार रोजाना नए-नए कदम उठा रही है। 

इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। आईसीएमआर द्वारा जारी किए गए नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों को अपनी कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है। संक्रमित के संपर्क में आए उन लोगों को ही कोरोना जांच कराने की सलाह दी गई है, जिनकी उम्र काफी ज्यादा है या फिर उन्हें गंभीर बीमारी है।

Exit mobile version