
Coronavirus Live Updates: संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1417 हुई, 140 ठीक और 32 की मौत
बढ़ रहा है देश में कोरोना का कहर जी हां, लगातार संक्रमितों की संख्या में इज़ाफा देखा जा रहा है अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन के बाद देश की अगर ये हालत है तो अगर देश को खुला छोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ें कम समय में कितने ज्यादा तादाद में पहुंच सकते है बता दें कि फिलहाल देश में कुल 1417 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. वहीं, 32 लोगों की मौत हुई है. हालांकि 140 लोग ठीक भी हुए हैं. सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज महाराष्ट्र और केरल में हैं. महाराष्ट्र में 248 संक्रमित मरीज हैं तो केरल में ये संख्या 234 है.