सभी खबरें

Coronavirus Latest Data:देश में बीते 24 घंटे में कोविड -19 वायरस ने बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा केस, सबसे ज्यादा मौत

Coronavirus Latest Data -: देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19(Covid-19  ) वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के(Central heaith minister) ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 3900 नए केस सामने आए हैं, और मरने वालों का आंकड़ा 195  हो गया है। इससे पहले एक दिन में इतने अधिक पॉजिटिव केस और मृतक संख्या कभी नहीं देखी गई है। अब देश में कोविड-19  की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 46,433 पहुंच गई है। इनमें 32,134 एक्टिव केस हैं| और इन लोगों का देश के विभिन्न हिस्सों में इलाज चल रहा है। सुकून दिलाने वाली बात यह है कि अभी तक 12,727 कोरोना वायरस के मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। देश में मरने वालों का आंकड़ा 1568  तक पहुंच गया है। अब  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना हे कि ज्यादा जांच होने से ज्यादा से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button