Coronavirus : हालात चिंताजनक, CM Shivraj ने बुलाई अहम बैठक, लिया जा सकता है ये बड़ा निर्णय

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में बार फिर कोरोना की संख्या बढ़ती हुई नज़र आ रहीं हैं। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुए हैं। गुरुवार को प्रदेश में 1363 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 88 हजार 18 हो गई हैं। वहीं, प्रदेश में बढ़ती कोरोना की इस रफ्तार के बाद शासन प्रशासन में  हड़कंप मच गया हैं। 

इधर, इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने आज 3:00 बजे आला अधिकारियों की बैठक बुलाई हैं। सीएम शिवराज की अधिकारियों के साथ होने वाली इस बैठक के लिए अधिकारियों ने दो अलग-अलग तरह के प्लान बनाए हैं। हालांकि, इतना ज़रूर कहा जा रहा है कि अब लॉकडाउन (Lock Down) नहीं होगा। लेकिन आखरी फैसला सरकार को लेना है।

वहीं, खबरों की मानें तो आज होने वाली इस बैठक में कोरोना से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने पर विचार किया जा सकता हैं। कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया जा सकता हैं। इसके अलावा रात 8 बजे बाज़ार बंद करने पर विचार हो सकता हैं। जबकि रविवार को टोटल लॉक डाउन की भी बात सामने आई हैं। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू पर भी विचार हो सकता हैं।

बहरहाल अब क्या होता क्या नहीं इसका पता तो इस बैठक के बाद ही पता चलेगा।

Exit mobile version