
मध्यप्रदेश/कटनी – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। जिसको लेकर शासन प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं।
बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब प्रदेश एक बार फिर लॉक डाउन की और बढ़ गया हैं। राजधानी भोपाल सहेत कई जिलों में दोबारा लॉक डाउन लगाया गया हैं।
अब खबर कटनी से है जहां 7 दिनों का टोटल लॉक डाउन लगाया गया हैं। जिसके आदेश कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने जारी कर दिए हैं।