जबलपुर में कोरोना ने बरपाया कहर, कलेक्टर ने जारी किए ये आदेश

जबलपुर – कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए तीन नए कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। वहीं चार कंटेनमेंट जोन को डिनोटिफाई भी किया गया हैं। नए बनाये गये कंटेनमेंट जोन में खोवा मंडी मक्रवाहिनी मन्दिर कमानियागेट के आसपास का प्रभावित क्षेत्र, एमपीईबी कॉलोनी नयागांव के आसपास का प्रभावित क्षेत्र तथा बुधौलिया हॉस्पिटल संजीवनी नगर के आसपास का प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं। 

जबकि, बीते कई दिनों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आने पर जिन चार कंटेनमेंट जोन को हटाया गया है उनमें चांडाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर, विश्वकर्मा का बाडा लटकारी का पड़ाव, सूजीपुरा स्कूल के सामने वाली गली मिलौनीगंज तथा नर्मदा ग्रीन वैली कॉलोनी बरगी शामिल हैं। 

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा इस सबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया हैं।

 

Exit mobile version