Alirajpur : यहाँ भी पहुंचा कोरोना वायरस ,मिला पहला पॉजिटिव मरीज़

कोरोना वायरस (Corona Virus) ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में दस्तक नहीं दी है। लेकिन लगता है मध्य प्रदेश के हर जिले में पहुंचने के लिए उत्तेजित है और हमारी गलतियों से इसको और बल मिल रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जिले अलीराजपुर का है। अलीराजपुर जिले में पहला कोरोनावायरस पॉजिटिव सामने आया है।

दरअसल 29 मार्च को एक युवक उज्जैन से उदयगढ़ आया था। इसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। इसी के शक में युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया था।बताया जा रहा है इसकी रिपोर्ट आज़ आई है और उस रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि वह कोरोना पॉजिटिव है।

जिसके बाद से एसपी विपुल श्रीवास्तव ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। जिले की दूसरे ग्राम भाभरा में युवक का भाई रहता है उसके घर को भी सील कर दिया गया है और सभी को क्वारंटाइन करने की बात की जा रही है। बहरहाल पुलिस ने पूरे जिले में मोर्चा संभाल लिया है ,जैसे ही पॉजिटिव शख्स  मिलने की सूचना मिली स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया।
प्रशासन ने जिले वासियों से आवान किया है कि सभी घर में रहे और लॉक डाउन का पालन करें क्योंकि समस्या काफी गंभीर है और यह बढी तो जिले में काफी परेशानी का सबब बन सकती है।

Exit mobile version