MP Corona Update : प्रदेश में आज कोरोना ने कहाँ-कहाँ मचाया उत्पात ,क्या है ताज़ा स्थिति ?

भोपाल से गौतम कुमार कि रिपोर्ट 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन का आज का अकड़ा ज़ारी कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव 145 नए मरीज़ मिले हैं। जिसके बाद अब मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितो कि संख्या 2000 के आकड़े को पार कर 2090 हो गई है। आज राजधानी भोपाल में एक साथ कई जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

भोपाल में एक साथ 36 जमाती पाए गए कोरोना पॉजिटिव

भोपाल में शनिवार को एक साथ 45 लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए थे जिसके बाद से लोग पता लगा रहे हैं कि यह कौन लोग हैं। अब इसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि शनिवार के पॉजिटिव आए केसों में 21 जमाती हैं। जबकि आज यानी सन्डे को भी तकरीबन 15 ज़मातियों कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

रायसेन में दो सगे भाईयों की मौत 

अमित अग्रवाल की मृत्यु के बाद छोटे भाई सुमित अग्रवाल की भी मौत  इलाज के दौरान मृतक हुए दो सगे भाइयों में से एक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव। दूसरे मृतक भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
दोनों सगे भाइयों को 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को भोपाल रेफ़र किया गया था। इसके बाद से दोनों के तबियत में कोई सुधार नहीं आया। और एक के बाद दोनों भाईयों कि मौत हो गई। इसके बाद रायसेन में कोरोना मरीजो की संख्या 27 हो गई है। 

जबलपुर में मिले नए पॉजिटिव 

आईसीएमआर लैब से आज रविवार को दोपहर मिली 51 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में पाँच को को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें शुभम काछी उम्र 21 बर्ष, अफसाना बेगम उम्र 42 बर्ष, अल्कामा अंजुम उम्र 17 बर्ष , सुहैल अहमद उम्र 16 बर्ष और आर के पांडे उम्र 66 बर्ष शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है । इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था।

यह है ताज़ा स्तिथि 

         

कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का टोटल 2090 हो गया है। इनमें से 1650 मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है जबकि 35 मरीजों की हालत गंभीर है। गंभीर मरीजों में सबसे ज्यादा इंदौर में 26, भोपाल में 4 और उज्जैन में पांच शामिल हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार मध्यप्रदेश में अब तक 103 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 302 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं।

Exit mobile version