सभी खबरें

कोरोना टीकाकरण : ठंडा पड़ा जोश, समय पर नहीं पहुंचा स्टाफ, मंत्री विश्वास सारंग बोले, थोड़ी देरी हो सकती है

मध्यप्रदेश/भोपाल – कोरोना टीकाकरण के दूसरे दिन जेपी अस्पताल सेंटर पर अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई। दूसरे दिन के टीकाकरण में तय समय 9:00 बजे तक अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंच पाए। यहां पर 10 बजे तक साफ सफाई का काम चलता रहा। टीकाकरण से जुड़े स्टाफ के नहीं पहुंचने से हेल्थ वर्कर को इंतजार करना पड़ा। 10 बजे तक जेपी अस्पताल स्थित टीकाकरण सेंटर में साफ सफाई चल रही थी। 

भोपाल के जेपी अस्पताल, हमीदिया, सुल्तानिया, चिरायु, बैरागढ़, गांधीनगर, बैरसिया, एम्स, जीएमसी, बीएमआरसी, सहित सभी 12 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का काम एक साथ शुरू किया जायेगा। सभी 12 जगहों पर स्वास्थ कर्मियों को सुबह 9:00 बजे से वैक्सीनेशन होगा। ये बात मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने कही थी। 

वहीं, इस लापरवाही पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा की पहले दिन मध्य प्रदेश में नौ हजार से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण हुआ हैं। अब यह टीकाकरण की प्रोसेस शुरू हो गई हैं। आगे यह संख्या बढ़ेगी और जितना टारगेट हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइट वर्कर्स के लिए रखा गया है सभी को सरकार टीका लगाएगी। 

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा पहले दिन जरूर लोगों में उत्साह नजर आया था, लेकिन अब यह रूटीन प्रक्रिया में शामिल हो गई हैं। सप्ताह में 4 दिन टीकाकरण होना हैं। ऐसे में समय को लेकर थोड़ी देरी हो सकती हैं। लेकिन जिन का रजिस्ट्रेशन किया गया है उन सभी को टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button