
Corona Updates: बढ़ते कोरोना के बीच आई राहत भरी खबर
कोरोना के कहर से देश क्या दुनिया भी दहशत के माहौल में जी रही है। लेकिन देश में बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। और वो ये है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अबतक 3252 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं और अस्पताल से छुट्टी लेकर घर जा चुके हैं. तीन अप्रैल को देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 6.39% थी जो कि 21 अप्रैल यानि आज बढ़कर 17.48% हो गई है.
वही अगर स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करे तो देश में अब कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है. मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 18 हजार 601 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.