
इंदौर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला इंदौर के खजराना का है। यहाँ खजराना थाना प्रभारी संतोष यादव कोरोना पॉज़िटिव पाए गए। जिसके बाद क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटाईन किया जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी के मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 411 पर पहुंच गई है।