क्या हवा में भी फैलता हैं Corona? 32 देशों के 250 वैज्ञानिकों का दावा…

क्या हवा में भी फैलता हैं Corona?
32 देशों के 250 वैज्ञानिकों का दावा…

अभी -अभी जो हमारी टीम लोकनीति को जो जानकारी मिल रहीं हैं वह बिल्कुल डराने वाली हैं क्योंकि अब हमारा देश भारत कोरोनो केस में रूस को पछाड़ कर आगे आ चुका हैं!!

#Coronavirus 

भारत कोरोना(corona) के आंकड़ों में दुनिया मे तीसरे स्थान पर

रूस को आंकड़ों में पीछे छोड़ते हुए भारत पहुचा तीसरे स्थान पर

अब तक कुल पॉजिटिव मामले-697,413

अब तक हुई मौत : 19693

24 घन्टे में 24248 नए मामले

24 घंटों में 425 लोगों की मौत

कोरोना वायरस को लेकर एक और जानकारी सामने आ रही है. जो सभी को परेशान कर सकती है. 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने दावा किया है कोरोना वायरस का संक्रमण हवा में भी फैलता है. वैज्ञानिकों ने इसके लिए WHO से दिशा निर्देशों में बदलाव की मांग की है.

जहाँ एक ओर WHO का निर्देश –
महामारी के फैलाव पर जारी अपने दिशानिर्देशों में WHO पहले यह कह चुका है कि कोरोना वायरस का संक्रमण मुख्यरूप से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने और उनके खांसने, थूकने एवं बोलने पर नाक और मुंह से निकलने वाले द्रव्य के संपर्क में आने से होता है. 

दूसरी तरफ़ सैकड़ों वैज्ञानिकों का कहना कुछ ओर ही हैं…..
शनिवार को यह रिपोर्ट NewYork Times में प्रकाशित हुई है. इसमें सैकड़ों वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण न सिर्फ संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने, उनके खांसने, थूंकने एवं बोलने पर नाक एवं मुँह से निकलने वाले द्रव्य के संपर्क में आने से होता है, बल्कि इसका संक्रमण हवा में भी हो रहा है.

NewYork Times में 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने WHO को खुला खत लिख कर बताया है कि हवा के छोटे कणों में मौजूद कोरोना वायरस व्यक्ति को संक्रमित कर सकते हैं.

द लोकनीति की टीम हमारे सभी पाठकों से अनुरोध करती हैं ,कृपया घर से बिना किसी काम से ना निकलें ,भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ना जाये औऱ समय -समय पर हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें….आप सभी अपना ख़्याल रखें ….
हम आपको तमाम देश-दुनिया की ऐसी जागरूकता वाली खबरें आपके मोबाइल तक पहुंचाते रहेंगे!!  

 

Exit mobile version