मप्र के गांव में फैलता कोरोना, शादी मृत्यु भोज सब जारी, ना मास्क ना सोशल डिस्टेंसिंग

मप्र के गांव में फैलता कोरोना, शादी मृत्यु भोज सब जारी, ना मास्क ना सोशल डिस्टेंसिंग

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश के सरकारी आंकड़े चाहे यह बात कहते हो कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है पर ग्राउंड पर हालात कुछ और ही है. प्रदेश के सभी बड़े शहरों के ग्रामीण इलाकों में कोरोना अपने पैर और तेजी से पसार रहा है. भोपाल के आसपास के गांव के हालात तो ऐसे हैं कि हर चौथे घर में खांसी जुकाम सर्दी बुखार के मरीज हैं. पर यह लोग टेस्ट भी कराने से कतरा रहे हैं. आदमपुर छावनी पंचायत के छावनी गांव में 1 हफ्ते में 10 लोगों की जान जा चुकी है. यहां इस बीमारी को सही तरीके से वही समझ रहा है जिसके घर मौत हुई है वरना और दूसरे लोग इसे मोतीझरा समझकर झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं. रायसेन रोड सीहोर रोड, भदभदा रोड पर हालात इसी तरह है. लोग शादी विवाह मृत्यु भोज में भारी भीड़ इकट्ठी कर रहे हैं ना तो यहां सोशल डिस्टेंसिंग है ना ही किसी तरह के नियमों का पालन किया जा रहा है ना ही कोई मास्क लगा रहा है. छावनी गांव में 50 लोगों ने टेस्ट कराया तो 10 लोग पॉजिटिव निकले.

 जमीन पर हालात कुछ और है पर सरकार बार-बार यही बात कह रही है कि आंकड़ों में सुधार हो रहा है मध्यप्रदेश में जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है पर हर रोज ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई मरीजों की जान जा रही है .केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है 

Exit mobile version