
Corona Positive Updates: केरल में 98 और 88 साल के दो बुजुर्ग मरीज़ हुए कोरोनावायरस से पूरी तरह ठीक
कोरोनावायरस से संक्रमित हुए जितने भी लोगों की अब तक मौत हुई है वो लगभग बुज़ुर्ग ही रहे है लेकिन कोरोना को लेकर हाल ही में केरल से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। जी हां, एक बुजुर्ग दंपत्ति जिनकी आयु 98 और 88 वर्ष है वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं. केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा के मुताबिक दंपत्ति अपने बच्चों और पोता-पोतियों से संपर्क के दौरान कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे जो कि पिछले दिनों इटली से यात्रा करके भारत वापस लौटे थे. उन्होंने बताया कि पूरा परिवार अब इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से बाहर आ चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति मौत के मुंह से निकलकर बाहर आए हैं. क्योंकि दोनों ही डायबटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों के मरीज थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 93 वर्षीय बुजुर्ग की तबियत काफी बिगड़ गई थी. सीने में दर्द, तेज जुकाम और यूरीन इंफेक्शन जैसी परेशानियां परिवार की चिंताएं बढ़ा रहीं थी. साथ एक बार पीड़ित को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. वहीं उनकी पत्नी भी खतरनाक यूरिनल इंफेक्शन की चपेट में आ गईं थी. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमने डॉक्टर्स को साफ निर्देश दिए थे कि इन्हें बचाने के लिए हर संभाव प्रयास किया जाना चाहिए.