कांग्रेस के एक और नेता कोरोना पॉजिटिव , संपर्क में आए लोगों में हड़कम्प

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – :  जिला प्रशासन के अनुसार कटनी(Katni) जिले में भी 2 नए कोरोना (Corona)पॉजिटिव मिले। कटनी जिले में अब नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने से उनके संपर्क में आने वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अभी हाल ही में एक कांग्रेस(Congres) नेता की कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मृत्यु हो गई थी। जिन्हें जबलपुर के ही श्मशान घाट में दफनाया गया था।जिसके बाद अब एक और कटनी का कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता के लगभग 100 से अधिक लोगों के संपर्क में आने की बात कही जा रही है। अभी इस बात की पुष्टि भी किसी ने नहीं किया है।कि इनमें विजयाराघवगढ़ के एक कांग्रेस नेता भी शामिल हैं।

जबलपुर में चेन्नई से आए वृद्ध सहित 5 व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव – :

इधर जबलपुर शहर में चेन्नई से आए एक वृद्ध सहित 5 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमितों में वीकल इस्टेट सेक्टर-2 के टाइप-3 निवासी 61साल के पुरुष, लार्डगंज के कछियाना चौक निवासी 19 साल का युवक एवं बल्दी कोरी की दफाई शीतला माई निवासी 42 साल की महिला और एक 60साल की अन्य महिला शामिल है। इसके अलावा पूल सैम्पलिंग का एक नमूना भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 323 हो गई है। अस्पताल में भर्ती संक्रमितों मे वृद्ध की हालत गम्भीर बनी हुई है। उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है।

Exit mobile version