
Corona Morning Updates: फिर बढ़ा मौत और संक्रमण का आंकड़ा,9152 संक्रमित और 308 की मौत
देश में हर दिन आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है और अब तक ये पूरी तरह से तो क्या छोटे स्तर पर भी कंट्रोल नही किया गया है बता दे कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 9152 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश कोरोना के मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 308 हो गया है. देश में कोरोना के 7987 मरीजों का इलाज जारी है. वहीं 857 मरीज ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 35 लोगों की जान ले ली है. साथ ही राज्यों के आंकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1985 संक्रमित मरीज हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा बढ़कर 1154 पर पहुंच गया है. महाराष्ट्र में 149 लोगों की मौत हुई है तो वहीं दिल्ली में अबतक 24 लोगों ने जान गंवाई है.