
Corona Live Updates: कर्नाटक में 75 साल के बुज़ुर्ग की मौत
कोरोना की वजह से कर्नाटक के कलबुर्गी में पहले भी एक बुज़ुर्ग की मौत हो चुकी है और अब एक बार फिर से कर्नाटक के बागलकोट में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. संक्रमण के कारण शुक्रवार को मारा गया व्यक्ति व्यापारी था और उसने हाल-फिलहाल में कोई यात्रा नहीं की थी.