भोपाल:- 24 घंटे में मिले 345 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़, यहां जाने अन्य जिलों के कोरोना के आंकड़े

भोपाल:- 24 घंटे में मिले 345 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़, यहां जाने अन्य जिलों के कोरोना के आंकड़े

 मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है. भोपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 345 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. मध्य प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 1798 नए मामले सामने आए हैं. तो वहीं 1212 मरीज स्वस्थ हुए है. 
 इंदौर में 24 घंटे में रिकॉर्ड 586 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले. वही ग्वालियर में कोरोना ने एक बार फिर से शतक लगाया. ग्वालियर में पिछले 24 घंटे के अंदर 114 नए मरीज मिले है.

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 44,059 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 91,39,866  हुई। 511 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,33,738 हुई।

कुल सक्रिय मामले 4,43,486 हो गई है। 41,024 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 85,62,642  हुई।

Exit mobile version