सभी खबरें

बड़वाह में भी कोरोना ने कर ली अपने पैर जमाने की तैयारी

बड़वाह में भी कोरोना ने कर ली अपने पैर जमाने की तैयारी

 बड़वाह से लोकेश कोचले की रिपोर्ट:-आज वार्ड क्रमांक 17 की मृतक महिला शबनम पति नासिर उम्र 45 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई… बताया जा रहा है कि 23 तारीख को शबनम की तबीयत खराब हुई थी… जिसमें महिला को सांस लेने में तकलीफ आ रही थी, वह ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी… जिसके चलते  बड़वाह शासकीय अस्पताल में दिखाने के बाद 24 को खरगोन ले गए थे। जहा महिला ने दम तोड़ दिया था।  और परिजनों द्वारा महिला को दफनाया भी जा चुका था, लेकिन आज आई रिपोर्ट ने बड़वाह शहर में हड़कंप मचा दिया… स्थानीय प्रशासन ने सैयद गली को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर सील कर दिया है। वहीं नपा विभाग द्वारा सैनिटाइजर किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग महिला की ट्रैवल हिस्ट्री परिजनों से जानकर संपर्क में आए लोगों के सैंपल जुटा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button