मप्र में तेज़ी से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, बीते 24 घंटे में फिर सामने आए इतने मरीज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – बीते कई दिनों के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 191 नए पॉजिटिव मिले हैं। 191 नए पॉजिटिव मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14297 पहुँच गया हैं। जबकि 24 घंटों में 4 लोगों की मौत की खबर हैं। जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 593 हो गई हैं।

बता दे कि भोपाल समेत ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। बीते 24 घंटे में जो 191मरीज़ सामने आए है उसमें से भोपाल में 49 इंदौर में 23 ग्वालियर 18 जबलपुर 11 खंडवा और सागर में 10 पॉजिटिव सामने आये हैं।

हालांकि, प्रदेश में रिकवरी रेट भी काफी अच्छा हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 234 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। इन्हे मिलकार अब तक 11049 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 

Exit mobile version