सभी खबरें

Damoh : जहां चुनाव होता है वहां कोरोना नहीं पहुंचता, ये वायरस है BJP का नौकर?

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्यप्रदेश इस समय कोरोना की चपेट में आ चूका हैं। प्रदेश में लगातार संक्रमण तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। जिसको रोकने के लिए शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉक डाउन लगा दिया हैं। लेकिन खास बात ये है कि मध्यप्रदेश के दमोह जिले को इस लॉक डाउन से मुक्त रखा गया हैं। जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, यहां उपचुनाव होना हैं। जिसको लेकर सत्ताधारी बीजेपी और विपक्ष लगातार प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ हैं। 

अब दमोह में लॉक डाउन न लगाने पर कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हर कोरोना वायरस को भाजपा का नौकर बताया। उन्होंने कहा जब जरूरत होती है, तब उसे संक्रमण दिखने लगता है और जहां चुनाव होता है वहां कोरोना नहीं पहुंच पाता। गोविंद सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर कोरोना ने मानो वहां जाने से मना कर दिया हैं। कोरोना वायरस के नाम पर जनता को डराने का आरोप गोविंद सिंह ने भाजपा सरकार पर लगाया हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि संक्रमण के नाम पर सरकार बजट में हेरफेर करने की कोशिश में हैं। 

बता दे कि दमोह में कोरोना संक्रमण पर विधानसभा उपचुनाव भारी पड़ रहा हैं। यहां उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 दिन बाद केस दोगुने हो गए हैं। रोजाना 25 से 30 संक्रमित हो रहे हैं। मौतों की संख्या 110 के करीब पहुंच गई है, जबकि सरकारी आंकड़ों में 94 ही दर्ज हैं। हालात यह है कि 94 ही मान लिया जाए, तो दमोह मध्यप्रदेश में मौतों के मामले में नौवें नंबर पर हैं। उससे ऊपर सिर्फ इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रतलाम, खरगोन ही हैं। इन सभी शहरों में संक्रमण बढ़ने से लॉकडाउन है, लेकिन इलेक्शन को ज्यादा जरूरी मानकर दमोह को लॉकडाउन के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। सभाओं में भीड़ उमड़ रही हैं। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button