
मध्यप्रदेश/रतलाम – मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना का कहर अभी भी बना हुआ हैं। जिसकी रोकथाम के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू का सहारा लिया हैं। प्रदेश में 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया हैं। लेकिन जहां कोरोना के मामलें ज़्यादा है वहां कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में अब रतलाम में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया हैं। जिसकी
जानकारी कोविड प्रभारी मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने दी।
दरअसल, डॉ मोहन यादव पहली बार रतलाम जिला क्राइसेस मैनेजमेंट मीटिंग में सम्मिलित हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से की चर्चा में प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में बढ़ते संक्रमण के चलते लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ाया गया हैं। यह निर्णय जिला क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। इससे पहले लाक डाउन की अवधि 17 मई तक थी, अब इसे 8 दिन और बढा दिया गया हैं।
प्रभारी मंत्री मोहन यादव ने बताया लॉकडाउन में जनता को असुविधा न हो इसके लिए फल और सब्जियां आमजन तक पहुचाई जाएगी। दूध, गैस और आवश्यक सेवाएं जनता तक पहुचेगी।
बता दे कि दिनों दिन बढ़ती जिले में मौतों की संख्या और पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सरकार ने कोविड प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा की जगह उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव को बनाया था। जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया।