
तीसरी लहर की आशंका, फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 43,159 लोग पॉजिटिव
नई दिल्ली:- कोरोना की तीसरी लहर जल्द आने की आशंका जताई जा रही है.पिछले 24 घंटों में 43,159 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं , इस दौरान 38,525 लोग ठीक हुए और 640 मरीजों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां बुधवार को 22,056 लोग संक्रमित पाए गए, जो कि देश भर के नए संक्रमितों से आधे से अधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम केरल भेज रही है। यह टीम कोरोना रोकथाम में राज्य सरकार के प्रयासों में मदद करेगी। वहीं, केरल सरकार ने राज्य में 31 जुलाई और 1 अगस्त को कंप्लीट लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।
इन राज्यों में कम्पलीट लॉकडाउन जैसी पाबंदियां:-
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं.