मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 66 हुआ, 5 की मौत

मध्यप्रदेश/भोपाल/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इंदौर देश का आठवां संक्रमित शहर बन गया हैं। अब इंदौर से भोपाल भेजे गए 40 सैंपल्स में 17 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह 17 नए मरीज पाए जाने के साथ ही इंदौर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई हैं।
सीएमएचओ डॉ प्रवीण जरिया का कहना है कि इंदौर से कुछ नमूने जांच के लिए भोपाल एम्स में भेजे गए थे, इन नमूनों में से 17 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं । इस बारे में एम्स की ओर से आज सुबह ही इंदौर के प्रशासन को सूचना दी गई है यह स्थिति इंदौर के लिए खतरनाक हैं।
इसके अलावा खबर यह भी है कि इंदौर के शेल्बी हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब 15 दिनों में जो लोग डॉक्टर के सम्पर्क में आये थे, उन्हें ढूंढने की तैयारी प्रशासन ने की शुरू कर दी हैं।
अगले 7 दिन इंदौर के लिए महत्वपूर्ण
अब इंदौर के लिए अगले 7 दिन महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। इन 7 दिनों के अंदर इंदौर की स्थिति को काबू में लाने के लिए बड़े और गंभीर प्रयास करना होंगे।
जानें कहा मिले कितने पॉजिटिव केस, और कहा हुई मौत
- इंदौर में 44 पॉजिटिव केस में तीन की मौत
- उज्जैन में पांच पॉजिटिव केस में दो की मौत
- जबलपुर में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज
- भोपाल में 5 कोरोना पीड़ित मरीज
- ग्वालियर शिवपुरी में दो दो पॉजिटिव केस


.jpeg)

