कोरोना में कमी, पिछले 24 घंटे में 36,469 नए मामले, इतने मरीज़ हुए डिस्चार्ज 

कोरोना में कमी, पिछले 24 घंटे में 36,469 नए मामले, इतने मरीज़ हुए डिस्चार्ज 

 देश में अब कोरोना से खुशखबरी सामने आ रही है.

स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 36,469 नए मामले आने के बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 79,46,429 हुई। 488 नई मौतों के बाद  मौतों की संख्या 1,19,502 हुई। 

27,860 की गिरावट के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 6,25,857 हो चुकी है। 63,842 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं. डिस्चार्ज के साथ ठीक हुए मामलों की संख्या  72,01,070 हुई।

 ICMR की रिपोर्ट के अनुसार कल (26 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,44,20,894 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,58,116 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

Exit mobile version