भारत में कोरोना ने बरपाया कहर, तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 45 हज़ार से ज़्यादा केस, इतने लोगों की गई जान

नई दिल्ली – भारत में कोरोना ने अपने कहर बरपा रखा हैं। इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों से भारत में कोरोना तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। आए दिन जो आकड़े सामने आ रहे है वो बेहद चौका देने वाले हैं। बता दे कि बीते 24 घंटे में अब तक के सबसे ज़्यादा केस सामने आए हैं। 

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,720 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1,129 लोगों की मौत हुई हैं। इससे पहले एक दिन में इतने नए केस कभी नहीं आए। यही नहीं, एक दिन में पहली बार मौत का आंकड़ा 1000 के आंकड़े को पार किया हैं। 

वहीं, बुधवार को ICMR ने एक पोस्ट जारी कर बताया की – भारत में कोरोना के 3,50,823 टेस्ट किए गए। इसी के साथ देश में कोरोना की टेस्टिंग का आंकड़ा 1,50,75,369 पहुंच गया हैं। भारत में अभी कोरोना के 4,26,167 केस एक्टिव हैं। 

Exit mobile version