मप्र में कोरोना ब्लास्ट, बीते 24 घंटे में मिले इतने संक्रमित, भोपाल-इंदौर की स्तिथी चिंताजनक

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में बार फिर कोरोना की संख्या बढ़ती हुई नज़र आ रहीं हैं। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 1 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया हैं। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में 1528 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 89 हजार 546 हो गई हैं। प्रदेश में अब तक 3138 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। 

वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या 1 लाख 76 हजार 6 हो गई हैं। जबकि प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार 402 हो गई। 

वहीं, भोपाल इंदौर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा हैं। शुक्रवार को भोपाल में 378 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 28,738 हो गई हैं। जबकि इंदौर में शुक्रवार को 313 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 36,623 हो गई हैं।

गौरतलब है कि दीपावली के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना बम फटा हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो गई थी। लेकिन दीवाली के बाद फिर से कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। 

Exit mobile version